Thursday, 9 December 2021

अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी भारतीय स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक जाकर बैंक की कार्य प्रणाली को जाना।

पुसौर, पढ़ाई के साथ साथ प्रायोगिक तौर पर बैंक के कार्य प्रणाली को समझने अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी संतोष पटेल व्याख्याता वाणिज्य संकाय एवं प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी के साथ भारतीय स्टेट बैंक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पुसौर आज दोपहर बाद पहुंचे।स्टैट बैंक मेनेजर अभिषेक पाण्डेय एवं ग्रामीण बैंक मेनेजर आदर्श कुमार त्रिपाठी ने
बैंक के कार्य प्रणाली जैसे जमा,निकासी, विभिन्न प्रकार खाते, विभिन्न प्रकार के ऋण, अलग-अलग काउन्टरों के कार्य, बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य बताए। स्टेट बैंक के फील्ड आफिसर एम एस करवा ने के वाई सी एवं यू नो एप के बारे में बताये।साथ ही साथ 12वीं एवं स्नातक के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उनकी तैयारी करने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। दोनों शाखा प्रबंधकों ने गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति को 12वीं के बाद 1 -1 घंटे प्रतिदिन तैयारी करने के लिए प्रेरित किये तथा सबको जलपान भी कराए। प्राचार्य सतपथी ने दोनों बैंक मेनेजर का आभार व्यक्त किये।

No comments:

Post a Comment

अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा 11वीं “वाणिज्य” के छात्र-छात्राओं द्वारा “डाकघर (Post Office) पुसौर” का शैक्षणिक भ्रमण किया

आज अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा 11वीं “वाणिज्य” के छात्र-छात्राओं द्वारा “डाकघर (Post Office) पुसौर” का शैक्षणिक भ्रमण किया। डाकघर के उ...