पुसौर। अभिनव विद्या मंदिर, पुसौर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान प्रक्रिया विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष मतदान प्रक्रिया ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से की गई। मतदान के पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विजयी प्रत्याशियों को छात्र संघ के विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया। छात्र संघ सूची,
विद्यालय प्रबंधन ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्र संघ विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही सभी विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
चुनाव के पश्चात नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश कुमार साव व पार्षद फागुलाल प्रधान, संचालक एवं प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी, वरिष्ठ शिक्षक एफ. सी. गुप्ता एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। विद्यार्थियों की अनुशासित भागीदारी की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करते हैं।
No comments:
Post a Comment