शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में बीते दिनों ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुसौर मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों के साथ-साथ अभिनव स्कूल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का परिचय दिया। अभिनव स्कूल के मार्गदर्शक अक्षय कुमार सतपथी और खेल शिक्षक राहुल वैष्णव के प्रशिक्षण में तैयार हुए छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रमुख अक्षय कुमार सतपथी के दिशा-निर्देशन में अभिनव स्कूल के खिलाड़ी लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किए जाते हैं। इसी मेहनत का परिणाम रहा कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से दो छात्रों ने वेदांश कसेर और सूरज साव ने बाजी मार ली। जानकारी के अनुसार ब्लॉक स्तर पर कुल 15 खिलाड़ियों के बीच मुक़ाबले हुए। कड़े मुकाबलों के बाद वेदांश और सूरज के उम्दा प्रदर्शन के चलते दोनों का चयन जिला स्तरीय शतरंज लिए हुआ है। चयनित दोनों छात्र अब अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन जिला मुख्यालय रायगढ में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे। स्कूल परिवार और क्षेत्र के लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिनव स्कूल प्रबंधन ने कहा कि खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने से छात्र हर क्षेत्र में आगे बड़ रहे हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में मानसिक एकाग्रता, धैर्य और निर्णय क्षमता को बढ़ाती हैं।
Discipline is the 🗝️ of Success. "There are no full stops in success. There are just commas. Success is not a destination. Success is a journey!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अभिनव स्कूल के वेदांश और सूरज का जिला स्तर के लिए चयन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में बीते दिनों ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुसौर मुख्यालय के विभ...
-
जिला पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस ने क्षेत्र के 120 गांवों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं को अपराधों...
-
आज अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा 11वीं “वाणिज्य” के छात्र-छात्राओं द्वारा “डाकघर (Post Office) पुसौर” का शैक्षणिक भ्रमण किया। डाकघर के उ...
-
रायगढ़ जिले के 8 गाइड्स को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रपति...
No comments:
Post a Comment