Wednesday, 8 July 2026

टीआई हर्षवर्धन ने अभिनव के छात्रों को दिए जरूरी काननी टिप्स



जिला पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस ने क्षेत्र के 120 गांवों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं को अपराधों से बचाने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में बीते मंगलवार को पुसौर थाना प्रभारी टी आई हर्षवर्धन सिंह सर अभिनव स्कूल पहुंचे और हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के छत्रों को कई अहम कानूनी जानकारियां दीं। 
छात्रों को संबोधित करते हुए टी आई हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि मोबाइल का उपयोग आप किस मंशा से करते हैं उसका पूरा रिकॉर्ड गूगल में दर्ज हो जाता है। मोबाइल चलाने वाले व्यक्ति की हर गतिविधि का डेटा सुरक्षित रहता है जिससे उसके व्यक्तित्व का पता चलता है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुये कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए करें। मनोरंजन करना है तो खेल का सहारा लें इससे शारीरिक और मानसिक विकास भी होगा। 

यातायात नियम और साइबर ठगी से सावधानी को लेकर टी आई ने यातायात सुरक्षा पर बात करते हए कहा कि स्कूल के कई बच्चे बिना लाइसेंस के तेज गति से बाइक चला रहे हैं। बिना लाइसेंस वाहन चलाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यदि अत्यंत आवश्यक हो तो भी हेलमेट और अन्य सरक्षा उपायों के साथ ही वाहन चलाएं ताकि माता-पिता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। 

साइबर ठगी से बचने के टिपस देते हुए कहा कि अनजान नंबर से आने वाले कॉल को सावधानी से लें। यदि बात करें भी तो अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें। 

बालिकाओं की सुरक्षा और अवैध शराब पर सख्ती को लेकर बालिकाओं को संबोधित करते हुए टी आई ने कहा कि अपनी सुरबा को सर्वोपरि रखते हए लोगों से व्यवहार करें। गुड टच और बैड टच की पहचान कर उससे बचें। अवैध शराब बिक्री और निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि यदि आसपास कहीं अवैध शराब बनती या बिकती है या सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हुड़दंग होता है तो इसकी सूचना तुरंत थाने में दें, पुलिस तुरंत कार्रबाईं करेगी। 

स्कूल का समय ही नीव का समय है पर जोर देते हुये टी आई हर्षवर्घन सर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपका स्कूल का समय ही आपके भविष्य की नींव है। इसी समय में आपकी आने वाली इमारत तैयार होती है। इसलिए स्कूल के एक-एक पल का सदुपयोग कर, अनुशासन के साथ आगे बड़ें। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रमुख अक्षय कुमार सतपथी, वरिष्ठ शिक्षक एवं नगर उपाध्यक्ष उमेश साव, सहायक थाना प्रभारी कुंदन गोर, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की  और वरिष्ठ आरक्षक दिलीप सिदार सहित सभी शिक्षक  और बडी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजद रहे। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्कूलों में भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि युवा साइबर क्राइम नशा और दुर्घटनाओं से बच सकें।



No comments:

Post a Comment

अभिनव स्कूल के वेदांश और सूरज का जिला स्तर के लिए चयन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में बीते दिनों ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुसौर मुख्यालय के विभ...