अभिनव में भव्य रथयात्रा, फूड मेले एवं महाप्रसाद वितरण का हुआ भव्य आयोजन
पुसौर। अभिनव विद्या मंदिर हिन्दी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम, पुसौर में भगवान श्री बलभद्र, भगवान श्री जगन्नाथ एवं माता सुभद्रा की पावन रथयात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। विद्यालय के दोनों माध्यमों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर भव्य रथयात्रा का आयोजन किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एल्डरमैन श्री विकास होता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्री अक्षय कुमार सतपथी ने किया साथ में अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य मंजुलता गुप्ता, प्रधान पाठक दनार्दन नन्दे व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । अतिथियों ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सेवा, समरसता एवं मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
सुसज्जित रथ पर भगवान श्री बलभद्र, भगवान जगन्नाथ एवं माता सुभद्रा विराजमान थे। श्रद्धालु विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने "जय जगन्नाथ" के जयघोष के साथ रथ को खींचकर आस्था एवं एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। रथयात्रा के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय संगीत एवं जयकारों से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाकर मेले का आकर्षक आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉलों का संचालन कर अपनी रचनात्मकता, उद्यमशीलता, टीमवर्क एवं व्यवहारिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेले में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्री जगन्नाथ की आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सहयोग, सेवा भावना एवं सामाजिक समरसता के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के सहयोग से गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। Pusaur. The holy Rath Yatra of Lord Shri Balabhadra, Lord Shri Jagannath and Mata Subhadra was celebrated with great devotion, enthusiasm and devotion in Abhinav Vidya Mandir Hindi Medium and English Medium, Pusaur. Students and teachers of both the mediums of the school together organized a grand Rath Yatra, due to which the entire school campus resonated with a devotional atmosphere.
The chief guest of the program, Alderman Shri Vikas Hota, was present. The program was presided over and conducted by the school principal Mr. Akshay Kumar Satpathy, along with English medium principal Manjulata Gupta, head reader Danardan Nande and all the teachers were present. The guests started the Rath Yatra by worshiping Lord Shri Jagannath, Balabhadra and Mata Subhadra and gave the message to the students to adopt the values of Indian culture, service, harmony and humanity in their lives. Lord Shri Balabhadra, Lord Jagannath and Mata Subhadra were seated on the decorated chariot. Devout students and teachers presented a unique example of faith and unity by pulling the chariot with slogans of "Jai Jagannath". During the Rath Yatra, the school campus echoed with devotional music and cheers.
On this occasion, an attractive fair was also organized by the students by setting up different types of food stalls. The students displayed their creativity, entrepreneurship, teamwork and practical skills by running the stalls themselves. Students, teachers and parents enthusiastically participated in the fair and enjoyed various dishes.
At the conclusion of the program, after the Aarti of Lord Shri Jagannath, Mahaprasad was distributed to all the devotees. On this occasion, the school family prayed to Lord Shri Jagannath for happiness, peace, prosperity and bright future for everyone. The school management said that such cultural and spiritual events play an important role in developing the values of Indian culture, moral values, cooperation, service spirit and social harmony among the students. The entire program was successfully conducted in a dignified environment with the cooperation of all the teachers and students of the school.
No comments:
Post a Comment