बैंक शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखा बैंकिंग का व्यावहारिक ज्ञान
पुसौर। अभिनव विद्या मंदिर, पुसौर (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) के कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए बैंक का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंक की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।
बैंक अधिकारियों द्वारा बच्चों का स्वागत किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बैंक के विभिन्न कार्यों एवं प्रक्रियाओं के बारे में शाखा प्रबंधक अदिति रावत, द्वितीय अधिकारी आदित्य रंजन दास, स्वाति सहायक अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बैंक में खाता खोलने, राशि जमा एवं निकासी, बचत, एटीएम,ऋण(लोन), QR कोड, डिजिटल बैंकिंग एवं बैंक के अलग-अलग कक्ष (केबिन) के बारे में अवगत कराकर बैंक की अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।
विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह एवं जिज्ञासा के साथ बैंक अधिकारियों से विभिन्न प्रश्न पूछे। अधिकारियों द्वारा बच्चों के प्रश्नों का सरल एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया, जिससे विद्यार्थियों को बैंकिंग व्यवस्था को करीब से समझने तथा दैनिक जीवन में वित्तीय जागरूकता के महत्व को जानने का अवसर मिला।
यह शैक्षणिक एवं मैत्रीपूर्ण भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं यादगार रहा। भ्रमण के पश्चात विद्यार्थी एवं शिक्षकगण सुरक्षित रूप से विद्यालय वापस लौटे। विद्यालय परिवार की ओर से बैंक प्रबंधन एवं अधिकारियों के प्रति बहुमूल्य समय, सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। उक्त भ्रमण में संचालक एवं प्राचार्य महोदय अक्षय कुमार सतपथी, प्रधान पाठक दानर्दन नन्दे, श्रीमती सुप्रीति कसेर, दिलचन्द साव, अभिषेक गुप्ता, अभिनव सतपथी एवं अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।
🌱 “देखकर सीखना, पूछकर समझना और अनुभव से ज्ञान प्राप्त करना ही वास्तविक शिक्षा है।”
No comments:
Post a Comment