Tuesday, 25 August 2026

संभाग स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में अभिनव विद्या मंदिर पुसौर का शानदार प्रदर्शन

पुसौर (क्रीड़ा समाचार)। स्कूल गेम सत्र 2026-27 संभाग स्तरीय रोड एवं ट्रैक साइकिलिंग क्रीड़ा प्रतियोगिता रायगढ़, मेडिकल कॉलेज रोड में संपन्न हुई। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता  में विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अभिनव विद्या मंदिर पुसौर (हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम) के चयनित 19 विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसमें विद्यालय के PTI राहुल वैष्णव ने ट्रेनिग दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जिसमें क्रमानुसार, 

ट्रैक साइकिलिंग 

क्र.

नाम

कक्षा 

केटेगरी

प्राप्त स्थान

माध्यम

1

रोहन साव 

7वीं

U-14 बालक

द्वितीय

हिन्दी

2

सत्यम यादव 

10वीं

U-17 बालक

चतुर्थ

हिन्दी

3

विष्णु सोनवानी 

9वीं

U-19 बालक

द्वितीय

अंग्रेजी

4

कु. पूर्वी भोय 

7 वीं

U-14 बालिका

तृतीय

अंग्रेजी

5

कु. वर्षा साहू 

6 वीं

U-14 बालिका

चतुर्थ

अंग्रेजी

6

कु. निमिषा प्रधान

9 वीं

U-17 बालिका

द्वितीय

अंग्रेजी

रोड़ साइकिलिंग 

क्र.

नाम

कक्षा

केटेगरी

प्राप्त स्थान

माध्यम

1

सत्यम यादव 

9वीं

U-14 बालक

प्रथम

अंग्रेजी

2

शुभम निषाद 

10वीं

U-19 बालक

चतुर्थ

हिन्दी

3

कु. तनुजा विशाल 

10 वीं

U-17 बालक

तृतीय

अंग्रेजी


ट्रैक साइकिलिंग में चयनित खिलाड़ी “26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जिला दुर्ग” में दिनांक 31.08.2026 से 03.09.2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष दिलीप पांडेय, कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल, संचालक एवं प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी, अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य श्रीमती मंजुलता गुप्ता, शिक्षकगण एवं समस्त अभिनव परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, पुसौर एवं पूरे संभाग क्षेत्र का नाम रोशन करने की कामना की।

🏆 अभिनव परिवार की ओर से चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

 

मेहनत की राह पर जो निरंतर बढ़ते हैं,

वही खिलाड़ी सफलता के शिखर पर चढ़ते हैं।


No comments:

Post a Comment

संभाग स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में अभिनव विद्या मंदिर पुसौर का शानदार प्रदर्शन

पुसौर (क्रीड़ा समाचार)। स्कूल गेम सत्र 2026-27 संभाग स्तरीय रोड एवं ट्रैक साइकिलिंग क्रीड़ा प्रतियोगिता रायगढ़, मेडिकल कॉलेज रोड में संपन्न ...