Saturday, 4 January 2025

अभिनव के 2 खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय लैक्रास प्रतियोगिता जापान के लिए चयन

अभिनव के 2 खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय लैक्रास प्रतियोगिता जापान के लिए चयन 

पुसौर, लैक्रास गेम इस वर्ष प्रथम राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगरा दिनाँक 29 मार्च से 31 मार्च 2024 तक, द्वितीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगरा 27 सितम्बर से 29 सितम्बर 2024 तक समपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ टीम ने दानों ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया और क्रमशः प्रथम प्रतियोगिता में सब-जूनियर बालक वर्ग ने कांस्य पदक, तृतीय स्थान व द्वितीय प्रतियोगिता में सब-जूनियर बालक वर्ग ने रजत पदक, द्वितीय स्थान साथ में सीनियर बालिका वर्ग ने कांस्य पदक, तृतीय स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ टीम की प्रतिभा को देखते हुए भारतीय लैक्रास संघ द्वारा छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ियों का चयन भारतीय लैक्रास टीम, जापान जाने के लिए चयन किया गया है जिसमें 14 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ‘‘लैक्रास ओकिनावा ओपन 2025‘‘ लैक्रास यूथ एशियन गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ियों में अभिनव विद्या मंदिर पुसौर, जिला - रायगढ़ (छ.ग.) से अभिनव सतपथी व प्रिंस कांटे का हुआ है। 
यह रायगढ़ और पुसौर अंचल के लिए बहुत ही खुशी व उल्लास का विषय है। भारतीय टीम में चयन होने पर अभिनव शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम पटेल, पं. गुणनिधि सतपथी, संचालक व प्राचार्य श्री अक्षय कुमार सतपथी, अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य श्रीमती मंजूलता गुप्ता, श्री एफ.सी. गुप्ता, श्री उमेश साव, विश्वजीत साव, विकास दुबे, सनत विश्वाल, हेमसागर भोए, दनार्दन नन्दे, प्राजंल पण्डा, भास्कर भोय, सुप्रीति कसेर, सोनिया स्वर्णकार, जगन्नाथ प्रधान, संतोष पटेल, ओमप्रकाश साहू व अभिनव परिवार के सभी शिक्षकों कर्मचारियों ने बधाई, शुभकामनाएँ व आशीर्वाद दिया।

कांस्य नगरी पुसौर और विद्यालय के लिए यह अविस्मरणीय क्षण है कि प्रथम बार नगर के विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेेंगे। शुभकामनाओं के क्रम में छत्तीसगढ़ लैक्रास संघ के सचिव श्री देवअवतार चैधरी, टेक्निकल कमिटि सदस्य  कोच श्री राजनाराण प्रधान, विजय कांटे, अजय शर्मा, विवेकानंद यादव, मेनका यादव, पूजा कश्यप, विनोद गुप्ता व सभी सदस्यों ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा 11वीं “वाणिज्य” के छात्र-छात्राओं द्वारा “डाकघर (Post Office) पुसौर” का शैक्षणिक भ्रमण किया

आज अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा 11वीं “वाणिज्य” के छात्र-छात्राओं द्वारा “डाकघर (Post Office) पुसौर” का शैक्षणिक भ्रमण किया। डाकघर के उ...