Friday, 5 June 2026

अभिनव विद्या मंदिर पुसौर ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर अभिनव विद्या मंदिर में वृक्षारोपण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन


पुसौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभिनव विद्या मंदिर, पुसौर के हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्काउट्स एवं गाइड्स तथा एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना था।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की आधिकारिक थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस थीम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति प्रभावी कार्रवाई को बढ़ावा देना तथा प्रकृति-आधारित समाधानों, वनीकरण और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश कुमार साव, पार्षद फगूलाल प्रधान, वरिष्ठ शिक्षक फूलचंद गुप्ता, प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी, अंग्रेजी माध्यम की प्राचार्य श्रीमती मंजुलता गुप्ता, प्रधान पाठक दनार्दन नंदे, अंग्रेजी माध्यम प्रधान पाठक हेमसागर भोए, ओमप्रकाश साहू, भास्कर भोय, श्रीमती कामिनी शर्मा, प्रांजल पण्डा, जगन्नाथ प्रधान, रंजीत कुमार भोए, निखिल महापात्र, श्रीमती जागेश्वरी गुप्ता, अभिनव सतपथी, प्रतिमा प्रधान, ताराचंद गुप्ता, तनुजा गुप्ता, रविन्द्र मेहर, शिवानी प्रधान, श्रीमती सुजाता सतपथी, श्रीमती रीता कंसारी, श्रीमती कादम्बिनी गुप्ता, दिलचंद साव, श्रीमती हेमलता निषाद, राहुल वैष्णव एवं कमलकांत चौहान सहित स्काउट्स एवं गाइड्स तथा एन.एस.एस. के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया गया। विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment

अभिनव विद्या मंदिर में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक सम्पन्न

पुसौर। अभिनव विद्या मंदिर, पुसौर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सफलताप...