Discipline is the 🗝️ of Success. "There are no full stops in success. There are just commas. Success is not a destination. Success is a journey!
Wednesday, 29 October 2025
अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा 11वीं “वाणिज्य” के छात्र-छात्राओं द्वारा “डाकघर (Post Office) पुसौर” का शैक्षणिक भ्रमण किया
आज अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा 11वीं “वाणिज्य” के छात्र-छात्राओं द्वारा “डाकघर (Post Office) पुसौर” का शैक्षणिक भ्रमण किया। डाकघर के उप-डाकपाल (SPM) श्री सुंदर चौहान द्वारा डाकघर के इतिहास, पीपीएफ (पब्लिक प्रोविडेंट फंड), MIS (मंथली इनकम सोर्स), आरडी अकाउंट, सीनियर सिटीजन अकाउंट के बारे में बताया तथा कु. प्रियंका साव (BPM), श्री रितेश सिदार (ABPM) व श्री भानुप्रकाश बुधिया द्वारा सुकन्या योजना, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, पोस्ट ऑफिस टिकट्स, मनी ऑर्डर, पोस्ट कार्ड, जमा पर्ची, आहरण पर्ची, स्टाम्प, पोस्ट ऑफिस कोर्स इत्यादि के बारे में बताया गया। उक्त शैक्षणिक भ्रमण विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री अक्षय कुमार सतपथी के निर्देशन में व विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम पटेल, विषय शिक्षक व्याख्याता श्री संतोष पटेल, अभिनव सतपथी के उपस्थिति में शैक्षणिक भ्रमण संपन्न हुआ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
भव्य रथयात्रा एवं सांस्कृतिक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति का दिया संदेश
अभिनव में भव्य रथयात्रा, फूड मेले एवं महाप्रसाद वितरण का हुआ भव्य आयोजन पुसौर। अभिनव विद्या मंदिर हिन्दी माध्यम एवं अंग्रेजी माध...
-
पुसौर। अभिनव विद्या मंदिर, पुसौर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सफलताप...
-
जिला पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस ने, क्षेत्र के 120 गांवों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं को अपराधो...
-
थाना पुसौर में अभिनव के बच्चों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कर वहाँ की कार्यप्रणाली देखा व कुछ नया सीखा। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ब...
No comments:
Post a Comment