Tuesday, 2 September 2025

अभिनव के 4 गाइड्स को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

रायगढ़ जिले के 8 गाइड्स को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार 

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। 

आज, रविवार, 31 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल, श्रम और रोज़गार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया के कर कमलों से प्रमाण पत्र वितरित हुआ। प्रमाण पत्र राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। उक्त समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जैन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ के के खण्डेलवाला की उपस्थिति रही। 
उक्त प्रमाण पत्र लेने अभिनव विद्या मंदिर पुसौर की ओर से कु आस्था सतपथी भारत मंडपम में उपस्थित रही। अभिनव विद्या मंदिर पुसौर से कु भाग्यश्री बारीक, कु राखी पटेल, कु भारती गुप्ता को भी प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। इसी तरह शा उ मा वि सरायपाली से कु मोनिका चौधरी, कु दामिनी निषाद, कु अंजलि साहू, कु गीतांजलि गुप्ता को भी प्रमाण पत्र मिला। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ से 20 स्काउट्स गाइड्स रोवर रेंजर का दल राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन में समारोह में सम्मिलित हुआ। 
जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने बताया कि 2016 तथा 2018 से 2021 तक के तकनीकी कारणों से लंबित राष्ट्रपति पुरस्कारों का वितरण किया गया है। इस अवधि में छत्तीसगढ़ राज्य से सफल हुए कुल 54 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है।

उक्त उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त अरुण कातोरे, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त (स्काउट) के व्ही राव, जिला मुख्य आयुक्त पदेन टी एक्का (गाइड), सचिव विकास तिवारी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट रामाधार चौधरी, जिला मुख्य आयुक्त गाइड श्रीमती अनामिका सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) कृष्ण कुमार बारीक, श्रीमती सरोजिनी यादव, मिलाप सिंह पटेल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर पदेन सहायक आयुक्त शैलेश देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी, उपाध्यक्ष उमेश कुमार साव, अभिनव शिक्षण समिति अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, उपाध्यक्ष डोलेश्वर गुप्ता, कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल, सचिव दिनेश कंसारी, प. गुणनिधि सतपथी, संचालक एवं प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी, अनिल कुमार सतपथी, श्रीमती मंजुलता गुप्ता, एफ. सी. गुप्ता, प्रतिमा प्रधान, अभिनव सतपथी एवं समस्त अभिनव परिवार द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी 💐 

No comments:

Post a Comment

अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा 11वीं “वाणिज्य” के छात्र-छात्राओं द्वारा “डाकघर (Post Office) पुसौर” का शैक्षणिक भ्रमण किया

आज अभिनव विद्या मंदिर पुसौर के कक्षा 11वीं “वाणिज्य” के छात्र-छात्राओं द्वारा “डाकघर (Post Office) पुसौर” का शैक्षणिक भ्रमण किया। डाकघर के उ...